पिछड़ा,दलित,अल्पसंख्यक को दिलायेंगे उनका हक: सपा
24-Oct-2023 06:45 PM 7252
लखनऊ 24 अक्टूूबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) ने विजय दशमी के मौके पर संकल्प लिया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने तथा पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को हक और सम्मान दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मंगलवार को जारी संयुक्त बयान में कहा कि आज देश की सत्ता में बैठे लोग संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करने की मानसिकता से कार्य कर रहे है। सत्ता का दुरूपयोग कर जनता के मौलिक अधिकारों को छीना जा रहा है। राष्ट्रीय सम्पत्तियों को बेचा जा रहा है। शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर न प्रदान कर जनता को लाचार और कमजोर बनाया जा रहा है। सरकार जनहित में काम करती है लेकिन देश की वर्तमान भाजपा सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^