भाजपा की देहरादून इकाई ने बनाए एक लाख सदस्य
24-Sep-2024 08:04 PM 7742
देहरादून, 24 सितंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शुरू किए गए सदस्यता अभियान में उत्तराखंड के महानगर देहरादून इकाई की ओर से एक लाख सदस्य बनाने पर प्रदेश संगठन ने महानगर टीम को बधाई दी है। मंगलवार को महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने पार्टी कार्यालय में आहूत बैठक में अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम सबने मिलजुल कर ही महानगर में आम जनता को पार्टी की सदस्यता दिलाकर जोड़ा है। भविष्य में भी हम इस सदस्यता अभियान को घर-घर ले जाकर, प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रूप से अधिक से अधिक सदस्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आह्वान पर महानगर देहरादून प्रथम स्थान पर है और निरंतर प्रथम स्थान पर बना रहे, इसके लिए सभी कार्यकर्ता लगातार अपनी कार्यशैली के अनुसार जुटना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^