नये मंत्री अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ करें: मान
24-Sep-2024 10:23 PM 4604
चंडीगढ़ 24 सितंबर (संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल नये मंत्रियों से कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ करें, जिससे जनहितैषी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जा सके। श्री मान ने कहा कि राज्य की जनता ने उन्हें भारी बहुमत देकर सभी पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि लोगों की भलाई और राज्य की तरक्की के लिये कड़ी मेहनत करना हर मंत्री का परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि राज्य के गौरव को बहाल करना और पंजाब को देश में अग्रणी राज्य बनाना समय की मांग है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^