भाजपा की ज्यादती के खिलाफ सबसे अधिक मुखर रहती है सपा: अखिलेश
10-Jun-2025 11:00 PM 7652
लखनऊ 10 जून (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा की ज्यादती और जुल्म के खिलाफ सबसे ज्यादा आवाज उठाती है और पीड़ितों की मदद करती है। श्री यादव ने मंगलवार को कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश की पीड़ित, दुखी जनता, किसान, नौजवान, पीडीए के साथ है। भाजपा पीडीए के साथ भेदभाव कर रही है। समाजवादी पार्टी पीडीए को न्याय और सामाजिक न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। पीडीए की एकता से भाजपा घबराई हुई है। पीडीए की लड़ाई को मजबूत करके और ताकत देना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^