देश में तकनीक का प्रयोग कर हर दिशा में पेश की तरक्की की मिसाल: कृपा शंकर सिंह
12-Jun-2025 06:08 PM 4170
जौनपुर, 12 जून (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री कृपा शंकर सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के नेतृत्व काल में देश में तकनीक का प्रयोग कर हर दिशा में तरक्की की मिसाल पेश की है। महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री श्री सिंह गुरुवार को जौनपुर में अपने आवास पर केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर यूनीवार्ता से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों का यह कार्यकाल सेवा को संकल्प के रूप में, सुशासन को संस्कृति के रूप में और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के रूप में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना को साकार करने वाला एक समर्थ नेतृत्व मिला है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^