भाजपा को छोड़कर सभी राजनीतिक दल क्षेत्रीय और परिवारवादी पार्टियों में सिमटे: नड्डा
29-Sep-2022 11:12 PM 7954
भुवनेश्वर 29 नवम्बर(संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गुरुवार को समूचे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि भाजपा को छोड़कर लगभग सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दल, क्षेत्रीय पार्टियों एवं परिवारवादी पार्टियों में सिमट कर रह गयी है। श्री नड्डा ने आज यहां प्रसिद्ध जनता मैदान में पार्टी के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केवल भाजपा ही है जो कभी भी अपनी विचारधारा से कोई समझौता नहीं करती। उन्होंने कहा “ जन संघ से लेकर आज तक, हम अपनी विचारधारा के लिए लड़ते रहे। हमारे मनीषी नेताओं ने अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया विचारधारा की लड़ाई के लिए। जिस विचारधारा और जिस लक्ष्य को लेकर जन संघ के रूप में हमारी स्थापना हुई थी, आज श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वे सभी लक्ष्य हम जमीन पर साकार होता हुआ देख रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^