राज्यपाल ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
28-Sep-2022 08:05 PM 3969
चंडीगढ़ 28 सितंबर (संवाददाता) हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बुधवार को शहीद भगत सिंह की 115वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्री दत्तात्रेय ने कहा कि शहीद भगत सिंह सच्चे देशभक्त, राष्ट्रवादी, स्वतंत्रता सेनानी और महान क्रांतिकारी थे। उनके सर्वोच्च बलिदान को देश सदैव याद रखेगा। उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी। उनका सपना था कि देश में एकता और समानता हो और किसी भी तरह का जाति या सामुदायिक भेदभाव न रहे, तभी देश तरक्की कर सकता है। उनके सपने को साकार करने के लिए युवा पीढ़ी को उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के नव-निर्माण में अपनी महती भूमिका अदा करनी होगी, तभी देश आगे बढ़ेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^