भाजपा ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाकर एवं जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर मिटाया कलंक: यादव
22-Mar-2024 11:29 PM 5931
मंडला, 22 मार्च (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि अयोध्या में मंदिर बनवाकर भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा कराकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या के कलंक को मिटाने का कार्य किया है। इसी तरह जम्मू-कश्मीर में लगी धारा 370 को हटाकर प्रधानमंत्री ने एक और कलंक को मिटाने का कार्य किया है। डॉ यादव ने यह बात यहां भाजपा कार्यालय में लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंघ के जमाने से लेकर अब तक भाजपा ने हमेशा सनातन, संस्कृति, भारतीय लोकतंत्र, सामाजिक समरसता और राष्ट्रवाद को लेकर समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम किया है। पवित्र भाव से हमारे रोम-रोम में भारत को परम वैभव के शिखर पर ले जाने का संकल्प है। भाजपा ईश्वर को साक्षी मानकर भारत के भाग्य को बदलने के लिए काम कर रही है। हमारी तपस्या से भगवान का मन भी द्रवित हुआ है इसलिए देश को वैश्विक नेता के रूप में श्री नरेन्द्र मोदी जैसा नेता मिला है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^