भाजपा ने देश में मातृशक्ति को नेतृत्व करने का अवसर दिया: यादव
22-Mar-2024 11:34 PM 2795
मंडला, 22 मार्च (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश में मातृशक्ति को नेतृत्व करने का अवसर प्रदान किया। डॉ यादव ने यह बात यहां पार्टी के जिला कार्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश शासन की मंत्री संपतिया उइके ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारतीय सेना में हमारी बहनों को कार्य करने का अधिक अवसर प्रदान किया। देश में लोकतंत्र के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर भी एक आदिवासी बहन को नेतृत्व करने का अवसर भाजपा सरकार ने ही प्रदान किया है। लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने के लिए लोकसभा और राज्यों की विधासभाओं में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का ऐतिहासिक कानून प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बनाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^