भाजपा ने निगम चुनावों के लिए 232 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
13-Nov-2022 08:54 AM 3553
नयी दिल्ली 12 नवंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने शनिवार को अगले महीने होने वाले दिल्ली नगर निगम (एसीडी) के चुनाव के लिए 232 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। भाजपा की दिल्ली इकाई के महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने आज यहां जारी बयान में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की मंजूरी के बाद 232 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि शेष 18 उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी। एमसीडी के 250 वार्डो में अगले महीने चुनाव होना है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अध्यक्षता में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा और प्रदेश सह प्रभारी अलका गुर्जर के मार्गदर्शन में शुक्रवार को एमसीडी उम्मीदवारों को लेकर बैठक हुई थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^