भाजपा ने ओडिशा में रिक्त राज्यसभा सीट के लिए ममता मोहंता को मैदान में उतारा
20-Aug-2024 10:30 PM 8223
भुवनेश्वर 20 अगस्त (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को ओडिशा से रिक्त राज्यसभा सीट के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में ममता मोहंता के नाम की घोषणा की और इसी के साथ ही इस सीट के लिए संभावित भाजपा नेताओं के बारे में राजनीतिक अटकलों पर विराम लग गया। आदिवासी बहुल मयूरभंज जिले में कुडुमी समुदाय की नेता ममता मोहंता इससे पहले 2020 में बीजू जनता दल (बीजद) उम्मीदवार के रूप में उच्च सदन के लिए चुनी गयी थीं। उन्होंने गत 31 जुलाई को राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने पद और बीजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके एक दिन वह नयी दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर और ओडिशा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^