मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण घोटाला मामले में आरोप राजनीति से प्रेरित : सिद्दारमैया
20-Aug-2024 10:39 PM 4206
बेंगलुरु 20 अगस्त (संवाददाता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने मंगलवार को मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) घोटालाल मामले में अपने खिलाफ लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित और सामाजिक न्याय के लिए उनकी वकालत पर हमला बताया। पूर्व पार्टी नेताओं राजीव गांधी और देवराज उर्स के श्रद्धांजलि समारोह में श्री सिद्दारमैया ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सामाजिक असमानताओं को दूर करने की उनकी प्रतिबद्धता ही आरोपों के पीछे असली निशाना है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस हमेशा से महिलाओं, गरीबों, अल्पसंख्यकों और दलितों के लिए चैंपियन रही है। सामाजिक असमानताओं को दूर करने और वंचितों का समर्थन करने की मेरी वकालत ही इन निराधार आरोपों के पीछे का कारण प्रतीत होती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^