भाजपा ने पांच जिलों के अध्यक्ष बदले
06-Oct-2022 08:37 PM 5228
भोपाल, 06 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने के चलते पांच जिलों के अध्यक्ष बदल दिए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त् शर्मा ने भिंड में देवेंद्र नरवरिया, ग्वालियर नगर में अभय चौधरी, गुना में धर्मेंद्र सिकरवार, अशोकनगर में आलोक तिवारी और कटनी जिले में दीपक सोनी को नया जिला अध्यक्ष घोषित किया है। इन जिलों में पहले पदस्थ जिला अध्यक्ष क्रमश: नाथू सिंह गुर्जर, कमल मखीजानी, गजेंद्र सिंह सिकरवार, उमेश रघुवंशी और रामरतन पायल को प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य नियुक्त किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार हाल में संपन्न नगरीय निकाय चुनावों में इन जिलों में संगठन प्रमुखों की भूमिका को लेकर शिकायतें आयी थीं। ये पार्टी की अपेक्षाओं पर खरे भी नहीं उतरे। इन जिलों में पार्टी प्रत्याशियों को पराजय भी झेलना पड़ी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^