कुरवाई स्कूल मामले को प्रशासन ने सुलझाया: गृह मंत्री
06-Oct-2022 11:38 AM 8438
भोपाल, 06 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि विदिशा जिले के कुरवाई के स्कूल मामले को प्रशासन ने हल कर दिया है। डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि स्कूल के मामले में कोई एजेंडा नहीं चल रहा। विषय संज्ञान में आया, जिसके बाद प्रशासन ने अपने स्तर पर उसे हल भी कर दिया है। आज कई खबरों में कहा गया था कि विदिशा जिले के कुरवाई नाम के एक कस्बे में स्कूल में मजार बना दी गई है। आरोप लगे थे कि स्कूल में वंदेमातरम और राष्ट्रगान का गायन भी नहीं कराया जा रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^