भाजपा ने सभी 29 सीटों पर ऐतिहासिक विजय दर्ज कराके कांग्रेस का किया सफाया
04-Jun-2024 11:23 PM 8864
भोपाल, 04 जून (संवाददाता) उत्तरप्रदेश और कुछ अन्य राज्यों में पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार काफी नुकसान झेलने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्यप्रदेश में सभी 29 सीटों पर ऐतिहासिक विजय दर्ज कराते हुए कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। कांग्रेस इस बार अपने अभेद किला माने जाने वाले छिंदवाड़ा को भी नहीं बचा पायी और उसके प्रत्याशी नकुलनाथ को एक लाख से अधिक मतों से पराजय का सामना करना पड़ा। लोकसभा चुनाव की मतगणना में कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को राजगढ़ में भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के हाथों एक लाख 46 हजार से अधिक मतों से शिकस्त झेलना पड़ी। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से आठ लाख से अधिक मतों और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो से पांच लाख से अधिक मतों से विजयी होने में सफल रहे। भाजपा ने अपनी शानदान विजय का जश्न यहां देर शाम प्रदेश कार्यालय में मनाया, जहां पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, श्री शर्मा और श्री चौहान समेत अनेक नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^