मध्यप्रदेश : 25 सीटें ऐसी, जिन पर भाजपा प्रत्याशी एक लाख से अधिक मतों से जीत के साथ पहुंचेंगे संसद
04-Jun-2024 11:32 PM 2505
भोपाल, 04 जून (संवाददाता) लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश में अपने प्रदर्शन से इतिहास बनाने के बीच एक तथ्य ये भी है कि 29 में से 25 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी एक लाख से अधिक मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रत्याशियों को पराजित कर संसद पहुंचने वाले हैं। इस लिहाज से देखें तो राज्य की इंदौर संसदीय सीट ने एक बार फिर इतिहास रचा है, जहां से पार्टी प्रत्याशी शंकर ललवानी ने लगभग पौने 12 लाख मतों के अंतर से इस बार जीत हासिल की है। श्री ललवानी ने 11 लाख 75 हजार 92 मतों से अपने निकटतम प्रत्याशी को शिकस्त दी है। हालांकि इंदौर सीट से इस बार कांग्रेस का कोई अधिकृत प्रत्याशी नहीं होने के कारण यहां उनका मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के संजय सोलंकी से था, जिन्हें श्री ललवानी ने हराया। यहां से नोटा को भी दो लाख 18 हजार 674 मत प्राप्त हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^