भाजपा पंजाब के दलितों को दबाने व डराने का प्रयास कर रही प्रयास : वेरका
20-Jan-2022 07:45 PM 1721
चंडीगढ़, 20 जनवरी (AGENCY) पंजाब के मंत्री डॉ राज कुमार वेरका ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री राज्य सहित देश भर के दलितों को दबाने की सोच के तहत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ दुष्प्रचार करने और उन्हें हटाने के लिए उनके रिश्तेदारों पर ईडी की कार्रवाई की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री वेरका ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि भाजपा हमेशा से दलित विरोधी रही है और मोदी सरकार पंजाब को दबाने और डराने के लिए ऐसे घिनौने हथकंडे अपना रही है। भाजपा किसी भी तरीके से सीएम की कुर्सी पर बैठना और पंजाब की सियासत को कब्जाना चाहती है। यह पंजाब,पंजाबियत और राज्य के तीन करोड़ नागरिकों पर हमला है। इस तरह पार्टी की नेता अलका लांबा ने सीएम चन्नी पर झूठे आरोप लगाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सच्चाई सामने रखते हुये खुलासा किया कि श्री केजरीवाल का भतीजा पीडब्ल्यूडी स्कैम में गिरफ्तार हुआ और उनके भतीजे पर ईडी रेड हुई। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई की रेड हुई। डिप्टी सीएम से जुड़े एक अधिकारी सीबीआई रेड के दौरान गिरफ्तार हुए। ट्रांसपोर्ट मंत्री से जुड़ी 16 जगहों पर आयकर रेड हुई। विधायक करतार सिंह तंवर से आइकन 130 करोड़ पर बरामद किए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^