हरियाणा में बड़ी परियोजनाओं हर माह होगी समीक्षा, कमेटी गठित
19-Jan-2022 11:17 PM 1669
चंडीगढ़, 19 जनवरी(AGENCY) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में विकास की गति तेज करने के लिये रही 100 करोड़ रुपये से अधिक की सभी परियोजनाओं की हर माह समीक्षा के लिए मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि इस कमेटी में वित्तायुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सदस्य हैं। मुख्यमंत्री इस प्रकार की परियोजनाओं की समीक्षा स्वयं भी करेंगे ताकि जहां किसी भी परियोजना में विभागों को दिक्कत या समस्या आ रही होगी, उसका तुरंत समाधान हो सके। इसी कड़ी में आगामी 24 जनवरी को मुख्यमंत्री स्वयं एक बैठक कर इन परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। वर्तमान में प्रदेश में 82 ऐसी परियोजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए कार्य जारी हैं जिन्हें निर्धारित समय अवधि में पूरा करने का कार्य किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^