भाजपा समान नागरिक संहिता लागू करेगी : भूपेंद्र सिंह
04-Jul-2023 07:35 PM 8572
सहारनपुर, 04 जुलाई (संवाददाता) पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार को सहारनपुर के नकुड़ कस्बे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल के कामकाज की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार देश में समान नागरिक संहिता लागू कराने के लिए प्रयत्नशील है। श्री सिंह अपने काफिले के साथ दोपहर करीब एक बजे नकुड़ कस्बे में टाबर रोड़ पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया, धारा 33 को निरस्त किया, राममंदिर का निर्माण किया जा रहा है और अब हम देश में समान नागरिक कानून लागू करने अग्रसर हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^