भिक्षावृत्ति बच्चों के भविष्य के लिए खतरनाक: योगी
05-Jul-2023 06:43 PM 8432
लखनऊ 5 जुलाई, (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि भिक्षावृत्ति बच्चों के भविष्य के लिए खतरनाक है और उनकी सरकार बच्चों को दिव्यांग बनाकर उनसे जबरन भिक्षावृत्ति करवाने वाले गिरोहों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। योगी ने भिक्षावृत्ति से विमुक्त हुए बच्चों को 'मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' (सामान्य) और स्माइल परियोजना के लाभार्थी बच्चों को अपने सरकारी आवास पर बुधवार को प्रमाण पत्र एवं शैक्षिक किट वितरित किये। उन्होने कहा कि प्राचीन काल में भिक्षाटन भारतीय परम्परा का हिस्सा थी। इसके माध्यम से एक संन्यस्त व्यक्ति अपने अहंकार को त्यागकर समाज के दर्शन को समझ पाता था मगर आज भिक्षावृत्ति बच्चों के भविष्य के लिये खतरनाक बन चुका है।भिक्षावृत्ति विमुक्त हुए बच्चों को सरकार प्लेटफार्म दे रही है। स्माइल परियोजना इसी लिए प्रारंभ हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^