भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए आप नेता शुल्क नियंत्रण कानून को लेकर फैला रहे हैं भ्रम: सचदेवा
14-Jun-2025 11:05 PM 4659
नयी दिल्ली 14 जून (संवाददाता) दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं पर निजी विद्यालयों से सांठगांठ कर प्रदेश सरकार को बदनाम के लिए शुल्क नियंत्रण कानून के मुद्दे पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। श्री सचदेवा ने शनिवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज तक पूरी आप ने सत्ता में रहते हुए शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए कुछ नहीं किया और अब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर श्री सिसोदिया का आज का बयान एक झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि श्री सिसोदिया को बताना चाहिए कि यदि उनकी सरकार ने कथित शिक्षा माफिया पर लगाम लगायी थी तो वह इतनी कमजोर क्यों थी कि वह उनके जाते ही टूट गयी। यदि कोई कानून था, तो इतना कमजोर कैसे निकला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^