भाजपा सरकार लाई यूपी में सकारात्मक बदलाव: शर्मा
02-Mar-2022 11:40 PM 2713
वाराणसी 02 मार्च (AGENCY) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि अपनी नीतियों और सुशासन से राज्य में सकारात्मक बदलाव लायी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकप्रियता से खिसिया कर विपक्ष अराजक तत्वों के सहारे सत्ता में काबिज होना चाहता है। डा शर्मा ने बुधवार को कहा कि विपक्ष लोगों को आपस में लडाने की साजिश कर रहा है पर इससे सभी को सतर्क करने की आवश्यकता है। उन सरकारों में अपराध और अपराधियों तथा माफियाओं का दबदबा रहा करता था। मकानो दुकानों पर कब्जे आम बात थी। अराजकता एक बीमारी बन गई थी। पिछले चुनाव में जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करके इस बीमारी का उपचार किया था। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार में तो चुनाव आते ही लोगों को जाति और सम्प्रदाय में बांटने की साजिश की जाती थी। जिसकी जितनी भागीदारी उतनी उसकी हिस्सेदारी के आधार पर राज सत्ता का भी बंटवारा होता था। इस कारण जब एक वर्ग सत्ता में होता था तो दूसरे का शोषण होने लगता था। एक दल ने तो एक चुनाव में तिलक तराजू जैसा नारा भी दिया था। पहली बार भाजपा ने बांटने की नीति को पलट कर जोडने की नीति के आधार पर सरकार चलाई है। पार्टी का मं़त्र ही सबका साथ सबका विकास रहा है। किसी की उपेक्षा नहीं की गई है और तुष्टीकरण भी नहीं किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच साल में भाजपा की सरकार यूपी में सकारात्मक बदलाव लाई है। सात एक्सप्रेस वे 6 स्थानों पर मेट्रो 14 नए हवाई अड्डे का संचालन,तीन लाख करोड का निवेश जैसे तमाम कार्य हुए है जो प्रदेश की पहचान को बदल रहे हैं। यूपी आज देश की दूसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। डा शर्मा ने कहा कि आज काशी बदल गई है। नई काशी को देखकर देश दुनिया के लोग चकित हो रहे है। देश की सनातन संस्कृति का उत्थान यहां आने वाले हर व्यक्ति को गौरवान्वित कर रहा है। बाबा का भव्य कारीडोर तथा स्वर्ण जडित गर्भ गृह आने वाले हर भक्त के मन को संतुष्टि का भाव दे रहा है। कारीडोर के उद्घाटन के समय का दृश्य लोगों को भावनाओं व गर्व से भर देता है। भारत की सनातन संस्कृति को नए शिखर पर लेकर जाने का कार्य मोदी योगी सरकार ने किया है। इस तरह के कार्य की उम्मीद सपा बसपा और कांग्रेस की सरकारों से नहीं की जा सकती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^