भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार दस गुना बढ़ा: अखिलेश
11-Jun-2023 06:58 PM 4903
लखनऊ 11 जून (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार में दस गुने का इजाफा हुआ है। श्री यादव ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बात जीरो टालरेंस की करते है लेकिन उनके संरक्षण में भ्रष्टाचार और अपराध को खुली छूट मिली हुई है। भाजपा सरकार में 10 गुना भ्रष्टाचार बढ़ गया है। सवा छह साल के कार्यकाल में भाजपा का असली काम यही है कि कागजों में सब चकाचक, विज्ञापनों में सब बेहतरीन और असलियत में बदहाल उत्तर प्रदेश है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^