भाजपा सरकार ने किया घरेलू अर्थव्यवस्था को चौपट : अखिलेश
07-Feb-2023 08:33 PM 2986
लखनऊ 07 फरवरी (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार दूध के दाम और बस-ऑटो का किराया बढ़ाकर घरेलू अर्थव्यवस्था को चौपट कर रही है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में सफर भी मंहगा हो गया है। सामान्य बस सेवाओं का किराया 25 पैसे प्रति यात्री प्रति किलोमीटर बढ़ाने से अब परिवहन सेवाओं की दर में एक रूपए 30 पैसे प्रति यात्री प्रति किलोमीटर की बढ़ोत्तरी हो गई है। वहीं अमूल ने अपने दूध उत्पादों के दाम बढ़ाए, फिर पराग ने भी दाम बढ़ा दिए। इससे बच्चों के दूध में कटौती होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^