जातीय जनगणना के आंदोलन को आगे बढ़ायेंगे: अखिलेश
09-Feb-2023 08:08 PM 3927
गाजीपुर 09 फरवरी (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को कहा कि सामाजिक न्याय, समानता के लिये जातीय जनगणना की जरूरत पर बल देते हुये कहा कि पार्टी का जातीय जनगणना का आंदोलन और तेजी से आगे बढ़ायेगी। सकरा जैदपुरा गांव के लुटावन ग्रुप आंफ इन्टर कालेज में पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाश नाथ यादव की मूर्ति का अनावरण करने के बाद श्री यादव ने कहा “ समाजवादियों से हम लोगां को विरासत में समाजवादी आंदोलन मिला है। जो समाजवादी आंदोलन हमारे नेताओं ने दिया है उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। नेता जी मुलायम सिंह यादव, स्वर्गीय कैलाश नाथ यादव और रामकरन दादा ने समाजवादी विचार के लिए बहुत संघर्ष किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^