भाजपा सरकार पीएमटी में कर रही है गड़बड़ी
22-Jul-2024 08:49 PM 3330
चंडीगढ़, 22 जुलाई (संवाददाता) इंडियन नेशनल लोकदल ( इनेलो) के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पुलिस सिपाही भर्ती के लिये चल रही शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) प्रक्रिया में उम्मीदवारों की ऊंचाई मापने में बड़े स्तर पर गड़बड़ी कर रही है। श्री चौटाला ने सोमवार को कहा कि बहुत सारे बीसीए और अनुसूचित वर्ग के उम्मीदवारों ने 2022 के मुकाबले 2024 में कद मापने में गड़बड़ी करने के गंभीर आरोप लगाये हैं, जिसमें कई उम्मीदवारों की पहले 2022 में जो कद मापा गया था, उसके मुकाबले अब 2024 में दिये गए शारीरिक माप परीक्षण में कम दिखाई जा रही है। मीडिया में छपी रिपोर्ट में कई उम्मीदवारों ने सबूत के तौर पर 2022 और 2024 के कद माप के दस्तावेज भी पेश किये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^