सुक्खू की पत्नी कमलेश समेत तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ
22-Jul-2024 08:45 PM 2416
शिमला, 22 जुलाई (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर समेत तीन नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पुस्तकालय परिसर में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। शपथ लेने वाले विधायकों में कमलेश ठाकुर, आशीष शर्मा और हरदीप बाबा शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी की कमलेश और हरदीप बाबा पहली बार विधायक बने हैं, जबकि भाजपा के आशीष शर्मा दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^