06-May-2022 09:01 PM
2560
जयपुर 06 मई (AGENCY) भारतीय मजदूर संघ (भामसं) राजस्थान प्रदेश की ओर से सरकार की मजदूर एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर आज शहीद स्मारक से सिविल लाइन फाटक तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
भामस की इस रैली को संघ के अखिल भारतीय महामंत्री विनय कुमार सिन्हा एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजबिहारी शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली शहीद स्मारक से रवाना होकर सीपीएमजी कार्यालय, चौमू हाउस सर्किल, भाजपा कार्यालय होते हुए सिविल लाइन फाटक पर विशाल सभा के रूप में परिवर्ति हो गई।
सभा को संघ के अखिल भारतीय महामंत्री विनय कुमार सिन्हा, अखिल भारतीय वित्त सचिव एस के राठौड़, क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजबिहारी शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र डाबी, प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा, रैली संयोजक दीनानाथ रूंथला, सहित प्रमुख पदाधिकारियों ने संबोधित किया।...////...