भारत और मालदीव के बीच पारस्परिक सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा
03-Jan-2025 08:06 PM 4010
नयी दिल्ली, 03 जनवरी (संवाददाता) विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और मालदीव के विदेश मंत्री डॉ. अब्दुल्ला खलील के बीच शुक्रवार को यहां बैठक में दोनों देशों के बीच पारस्परिक सहयोग को मजबूत बनाने और मालदीव में सामुदायिक विकास कार्यक्रम को विस्तार देने के बारे में चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के डॉ. अब्दुल्ला खलील 02-04 जनवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं। यह यात्रा मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्ज़ू की अक्टूबर 2024 में भारत की राजकीय यात्रा के बाद हो रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^