मोदी कल करेंगे ग्रामीण भारत महोत्सव का शुभारंभ
03-Jan-2025 08:11 PM 7042
नयी दिल्ली 03 जनवरी (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को यहां भारत मंडपम में चार दिवसीय ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर श्री मोदी उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। ग्रामीण भारत की उद्यमशीलता की भावना और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाते हुए, महोत्सव चार से नौ जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसका विषय ‘विकसित भारत 2047 के लिए एक समावेशी ग्रामीण भारत का निर्माण’ और आदर्श वाक्य ‘गांव बढ़े, तो देश बढ़े’ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^