भारत और विश्व इतिहास में 16 जनवरी की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं
16-Jan-2022 08:40 AM 7602
नयी दिल्ली 16 जनवरी (AGENCY) भारत और विश्व इतिहास में 16 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1556- स्पेन के सम्राट कैरेल ने अपने पुत्र फिलीप द्वितीय को अपना उत्तराधिकारी चुना। 1581- ब्रिटेन में संसद ने रोमन कैथलिक ईसाइयों के खिलाफ कानून पारित किया। 1681- महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में छत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का भव्य राज्याभिषेक हुआ। 1769- कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया। 1901- भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान और न्यायविद महादेव गोविन्द रानाडे का निधन। 1938- प्रख्यात बंगाली साहित्यकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का निधन। 1943- इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला। 1947- विंसेंट ऑरियल फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये। 1955- पुणे में खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का औपचारिक रूप से उद्घाटन। 1966- भारत के शिक्षाविद एवं स्वतंत्रता सेनानी साधु वासवानी का निधन। 1989- मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक प्रेम नजीर (मूल नाम अब्दुल खादिर) का निधन। इनके नाम सबसे अधिक 600 फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने का विश्व रिकार्ड है। 1989 - सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की योजना की घोषणा की। 2003 - भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना। 2006 - समाजवादी नेता माइकल बैशलेट चिली की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गयीं। 2009- उत्तर प्रदेश को हराकर मुम्बई ने रिकाॅर्ड 38वीं बार रणजी चैम्पियनशिप जीती। 2013 - सीरिया के इदलिब में बम धमाकों में 24 लोगों की मौत। 2020- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के सूरत में स्थिति हजीरा लार्सन एंड ट्रूब्रो आर्मर्ड सिस्टम कॉम्पलेक्स के 51वीं के-9 वज्र टी तोप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^