भारत और विश्व इतिहास में 17 जनवरी की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं
17-Jan-2022 08:32 AM 3835
नयी दिल्ली 17 जनवरी (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1601 – मुगल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद्य किले में प्रवेश किया। 1601 – फ्रांस ने स्पेन के साथ समझौता किया। 1863 – अमरीकी राज्य वर्जीनिया में गृह युद्ध शुरू हुआ। 1871 - केबल कार सिस्टम के लिए एन्डू एस हैलेदी ने पेटेंट हासिल किया। 1895 – फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया। 1913 – रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये। 1941 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस कलकत्ता (अब कोलकाता) से जर्मनी के लिए रवाना हुए। 1945 – तत्कालीन सोवियत रूस की सेना जर्मनी के वर्साय पहुंची। 1945 – पटकथा लेखक एवं हिन्दी फिल्मों के गीतकार जावेद अख़्तर का जन्म। 1946 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई। 1948 – नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत हुए। 1976 – यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने हरमस रॉकेट लांच किया । 1979 – तत्कालीन सोवियत रूस ने परमाणु परीक्षण किया। 1985 – भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शतक लगाया। 1987 – टाटा फुटबॉल अकादमी खुला। 1989 – कर्नल जेके बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। 1995 – जापान में 7.2 तीव्रता के भूकंप में 5372 लोगों की मौत। 2010- प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनेता ज्योति बसु का निधन। 2013 – इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 33 लोगों की मौत हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^