26-Feb-2022 08:38 AM
5816
नयी दिल्ली, 26 फरवरी (AGENCY) भारत और विश्व इतिहास में 26 फरवरी की घटनाएं इस प्रकार हैं:-
320 - चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलीपुत्र का शासक बनाया गया।
1832 - पोलैंड के संविधान को हटाया गया।
1857 - पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह।
1858 - असम शाही परिवार को फिर से गद्दी दिलाने के प्रयासों के कारण मणिराम दत्ता और पियाली बरूआ को फांसी पर चढ़ाया गया।
1863 - अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन ने अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किये।
1925 - तुर्की सरकार के खिलाफ जेहाद शुरू
1936 - जापान में सेना ने तख्तापलट किया।
1966 - स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का निधन।
1972 - राष्ट्रपति वीवी गिरि ने वर्धा के निकट अर्वी में स्थित विक्रम अर्थ सैटेलाइट स्टेशन देश को समर्पित किया।
1975 - देश का पहला पतंग संग्रहालय 'शंकर केंद्र' गुजरात के अहमदाबाद में स्थापित किया गया।
2001 - आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को नष्ट किया।
2002 - गोधरा कांड की शुरुआत हुई।
2003 - सेंट्रल लंदन में सभी तरह के वाहनों के प्रवेश पर कंजेशन चार्ज लगाने की योजना शुरू की गई।
2004 - राजनीतिज्ञ शंकरराव चव्हाण का निधन।
2005 - अमेरिकी मानव-कंप्यूटर इंटरफेस विशेषज्ञ जेफ रस्किन का निधन।
2006 - परमाणु परिशोधन पर रूस और ईरान के बीच समझौता।
2007 - नेपाल सरकार ने नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा की।
2008 - भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।
2011 - अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने अरब देशों की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण देश में 19 साल पहले लगाए गए आपातकाल को आधिकारिक रूप से समाप्त किया।
2012 - कनाडा में एक ट्रेन दुर्घटना में कम से कम तीन लोग मारे गए और 35 घायल हुए।
2013 - ईरान के अधिकारियों ने अमेरिका, चीन, जर्मनी, फ्रांस, रूस और ब्रिटेन के प्रतिनिधियों के साथ अपने परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा की।
2014 - ऐनी फ्रैंक से संबंधित 300 से अधिक पुस्तकों को इज़राइल के दूतावास ने टोक्यो पुस्तकालय को दान में दिया।
2019 - भारत की तरफ से 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा को पार करते हुए पाकिस्तान स्थित बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर को ध्वस्त कर दिया।
2020 - केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल द्वारा 'प्रशासक के लिए एक उच्च शिक्षा नेतृत्व विकास कार्यक्रम' शुरू किया गया।...////...