भारत और विश्व इतिहास में 27 फरवरी की घटनाएं
27-Feb-2022 08:43 AM 3642
नयी दिल्ली, 27 फरवरी (AGENCY) भारत और विश्व इतिहास में 27 फरवरी की घटनाएं इस प्रकार हैं:- 320 - चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलीपुत्र का शासक बनाया गया। 1854 : झांसी पर ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्जा। 1931 : देश के महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में खुद को गोली मार ली। 1953 : अंग्रेजी भाषा को आने वाली पीढ़ियों के लिए आसान बनाने के इरादे से ब्रिटेन की संसद में ‘स्पैलिंग बिल’’ का प्रस्ताव पेश किया गया। 1990: अगस्त महीने में इराक द्वारा कुवैत पर हमले के बाद यहां अमेरिका ने दखल दिया था। 1991 : अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश ने फारस खाड़ी युद्ध में जीत दर्ज करने की घोषणा के साथ ही युद्धविराम का ऐलान किया। 1999 : नाइजीरिया में 15 साल में पहली बार असैन्य शासक चुनने के लिए मतदान. बड़ी संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे। 2002 : गुजरात के अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस को भीड़ ने गोधरा स्टेशन पर आग के हवाले किया. 59 कार सेवकों की मौत। 2009 : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऐलान किया कि इराक से अगस्त 2010 तक तमाम लड़ाकू सेनाओं को हटा लिया जाएगा और शेष सैनिक 2011 के अंत तक घर लौट जाएंगे। 2010: नानाजी देशमुख का निधन हुआ। 2010 : चिली में 8.8 की तीव्रता का भीषण भूकंप और सुनामी से तटीय इलाकों में भारी तबाही. इसे पिछले 50 साल में इलाके का सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^