भारत और विश्व के इतिहास में 01 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
01-Jan-2022 08:15 AM 7906
नयी दिल्ली,  01 जनवरी (AGENCY) भारत और विश्व के इतिहास में 01 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 1664 - छत्रपति शिवाजी ने सूरत अभियान शुरू किया। 1785 - 'डेली यूनिवर्सल रजिस्टर' (टाइम्स ऑफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित। 1808 - अफ्रीकी देश सिएरा लियाेन ब्रिटिश उपनिवेश बना। 1862 - 'भारतीय दंड संहिता' लागू किया गया। 1877 - इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी। 1880 - देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत। 1906 - ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया। 1915 - महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसराॅय ने 'केसर-ए-हिंद' से सम्मानित किया। 1928 - अमेरिका में पहला एयर कंडीशंड कार्यालय सेन एंतोनियो में खुला। 1949 - कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई। 1955 - भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया गया। 1971 - टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया। 1978 - बम्बई (अब मुंबई) में एयर इंडिया के जंबो जेट बोइंग-747 विमान हादसे में 213 लोगों की मौत हुई। 1985 - लीबिया सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित। 1992 - भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला-बदली की। डॉक्टर बुतरोस घाली ने संयुक्त राष्ट्र संघ महासचिव का कार्यभार ग्रहण किया। 1993 - चेकोस्लोवाकिया का दो स्वतंत्र गणराज्यों- चेक एवं स्लोवाक के रूप में विभाजन। 1995 - विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया। 1996 - सिंगापुर एशिया में जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना। 1997 - भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी। 1999 - यूरोप के 11 देशों की साझी मुद्रा यूरो का प्रचलन प्रारम्भ। 2001 - अंतर्राष्ट्रीय युद्ध अपराध कोर्ट के गठन के लिए रोम संधि पर अमेरिका व इजरायल के हस्ताक्षर। कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ। 2006 - दक्षेस देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता 'साफ़्टा' लागू। 2013 - अंगोला के लुआंडा में भगदड़ में 10 लोगों की मौत और 120 घायल। 2017- एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का पद संभाला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^