भारत और विश्व के इतिहास में 31 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
31-Dec-2021 08:15 AM 1405
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (AGENCY) भारत और विश्व के इतिहास में 31 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 1600 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना। 1781 - अमेरिका में पहला बैंक ‘बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका खुला। 1802 - पेशवा बाजीराव द्वितीय को ब्रिटिश संरक्षण प्राप्त हुआ। 1929 - महात्मा गाँधी के नेतृत्व में काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरू किया। 1944 - अमेरिकी राज्य उताह के ओगडन में रेल दुर्घटना में 48 लोगों की मौत। द्वितीय विश्व युद्ध में हंगरी ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की। 1949 - विश्व के 18 देशों ने इंडोनेशिया को मान्यता दी। 1964 - इंडोनेशिया को संयुक्त राष्ट्र से निष्कासित किया गया। 1983 - ब्रुनेई को ब्रिटेन से आजादी मिली। 1988 - परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किये जो 27 जनवरी 1991 से प्रभावी हुआ। 1997 - मोहम्मद रफ़ीक तरार पाकिस्तान के 9वें राष्ट्रपति निर्वाचित। 1998 - रूस द्वारा कज़ाकिस्तान अंतरिक्ष केंद्र से तीन उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण। 2001 - भारत ने पाकिस्तान को 20 वांछित अपराधियों की सूची सौंपी। 2004 - ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना) के एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत। 2005 - सुरक्षा कारणों से संयुक्त राज्य अमेरिका ने मलेशिया में अपने दूतावास को अनिश्चित काल के लिए बंद किया। 2007 - म्यांमार की सैन्य सरकार ने सात विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार किया। 2014 - चीन के शंघाई शहर में नए साल की पूर्व संध्या पर मची भगदड़ में कम से कम 36 लोगों की मौत और 49 अन्य घायल।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^