भारत और विश्व के इतिहास में 05 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
05-Jan-2022 09:15 AM 3267
नयी दिल्ली, 05 जनवरी (AGENCY) भारत और विश्व के इतिहास में 05 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 1659: खाजवाह की लड़ाई में औरंगजेब ने शाह शुजा को हराया। 1671: छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया. 1893: योगगुरू और आध्यात्मिक गुरू परमहंस योगानन्द का उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्म. 1933: अमेरिका के सान फ्रांसिस्को शहर में बने झूलने वाले गोल्डन गेट ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू. यह पुल 1937 में बनकर तैयार हुआ. 1941: क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी का भोपाल में जन्म। 1955: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जन्म। 1970: चीन के यूनान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत. 1971: इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट इतिहास का पहला सीमित ओवर का एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय मैच खेला गया. 1993: करीब 85,000 टन कच्चा तेल लेकर नार्वे से कनाडा जा रहा एक तेल टैंकर तूफान में फंसकर शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त. 2000: अंतरराष्ट्रीय फुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने 'पेले' को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया। 2003: अल्जीरिया में विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मरे। 2009: नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^