भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
06-Jan-2022 07:59 AM 4546
नयी दिल्ली 06 जनवरी(AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1316- खिलजी वंश के शासक सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का निधन। 1664- छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया। 1824- फ्रांसीसी लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़न्डर डोमा कनिष्ठ का पेरिस में जन्म। 1832- उन्मूलनवादी विलियम लॉयड गैरीसन ने न्यू इंग्लैंड विरोधी गुलामता समाज की स्थापना की। 1838- एल्फ्रेड वेल और सैम्युएल मोर्स ने पहली बार दुनिया के सामने टेलीग्राफ का सफल प्रदर्शन किया। 1885- प्रसिद्ध हिंदी कवि और लेखक भारतेंदु हरिश्चंद्र का निधन। 1899- लॉर्ड कर्जन को भारत का वायसराय बनाया गया। 1907- रोम में पहली मोंटेसरी स्कूल और डेय केयर सेंटर की शुरुआत हुई। 1912- एल्फ्रेड वेगेनर ने महाद्वीपीय विस्थापन के सिद्धान्त को प्रस्तुत किया। 1928- चार्ली चैपलिन की मूक कॉमेडी फिल्म ‘द सर्कस’ का प्रीमियर न्यूयॉर्क शहर में स्ट्रैंड थिएटर में हुआ। 1932- यूसुफ लियोनस ऑस्ट्रेलिया के 10 वें प्रधानमंत्री बने। 1947- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया। 1950- ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता दी। 1955- मिस्टर बीन के किरदार से दुनिया भर को दीवाना बनाने वाले सर रोवन सेबेस्टियन का जन्म। 1959- भारत को पहला क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव का जन्म। 1967- संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह ए.आर.रहमान का जन्‍म। 1989- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के दोषी सतवंत सिंह और केहर सिंह फांसी दी गई। 2004 – “जय भारत जननीय तनुजते” को कर्नाटक का आधिकारिक गान घोषित किया गया। 2010 – नई दिल्ली में यमुना बैंक-आनंद विहार खंड पर मेट्रो रेल का परिचालन आरंभ। 2014- जेनेट येलेन अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पहली महिला अध्यक्ष बनीं। 2016- उत्तर कोरिया ने सफलतापूर्वक एक थर्मोन्यूक्लियर हथियार का परीक्षण किया। 2017- बॉलीवुड अभिनेता ओमपुरी का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^