भारत और विश्व के इतिहास में 24 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
24-Dec-2021 08:12 AM 1745
नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (AGENCY) भारत और विश्व के इतिहास में 24 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 1715 - स्वीडन की सेना ने नार्वे पर कब्जा किया। 1798 - रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर। 1894 - कलकत्ता में पहले मेडिकल कांफ्रेस का आयोजन। 1921 - नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ टैगोर ने विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की। 1954 - दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की। 1962 - सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया। 1967 - चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया। 1986 - लोटस टैंपल श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था। 1996 - तज़ाकिस्तान में गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता सम्पन्न। 2000 - विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने। 2002 - दिल्ली मेट्रो का शुभारंभ शहादरा तीस हज़ारी लाईन से हुआ। 2005 - यूरोपीय संघ ने 'खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स' नामक संगठन को आतंकवादी सूची में शामिल किया। 2006 - शिखर बैठक में फ़िलिस्तीन को इजरायल कई सुविधाएँ देने के लिए तैयार। 2007 - मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में चार हज़ार चक्कर पूरे किये। 2008 - जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अन्तिम चरण में 55% वोट पड़े। 2011 - क्यूबा की सरकार ने 2900 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की। 2014 - अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^