भारत और विश्व के इतिहास में 25 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
25-Dec-2021 08:26 AM 3384
नयी दिल्ली, 25 दिसंबर (AGENCY) भारत और विश्व के इतिहास में 25 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 1763 - भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या। 1771 - मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे। 1892 - स्वामी विवेकानंद ने कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की। 1924 - पहला अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कॉन्फ्रेंस कानपुर में संपन्न। 1946 - ताईवान में संविधान को अंगीकार किया गया। 1962 - सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया। 1977 - हॉलीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन। 1991 - राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त। 1998 - रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर। 2002 - चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता। 2005 - मॉरीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त 'डोडो' पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला। 2007 - कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन। 2012 - दक्षिणी कज़ाकिस्तान के शिमकेंट शहर में एएन-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिससे 27 लोगों की मौत हो गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^