भारत और विश्व के इतिहास में 29 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं
29-Dec-2023 10:46 AM 1272
नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (संवाददाता) भारत और विश्व के इतिहास में 29 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1170 : कैंटरबरी के आर्कबिशप थॉमस बैकेट को इंग्लैंड के हेनरी द्वितीय ने उनके ही गिरजाघर में हत्या करवा दी। 1530 : मुगल शासक बाबर का बेटा हुमायूं उसका उत्तराधिकारी बना। 1778 : ब्रिटेन की सेना ने अमेरिकी राज्य जॉर्जिया का कब्जा किया। 1845 : टेक्सास अमेरिका का 28वां राज्य बना। 1911 : सनयात सेन को चीन गणतंत्र का राष्ट्रपति घोषित किया गया। 1922 : नीदरलैंड ने संविधान अंगीकार किया। 1942 : हिंदी सिनेमा के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का पंजाब के अमृतसर शहर में जन्म। 1949 : यूरोपीय देश हंगरी में उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया गया। 1972 : अमेरिका में फ्लोरिडा राज्य के एवरग्लैड्स के समीप इस्टर्न त्रिस्टार जम्बो जजेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 101 लोगों की मौत। 1975 : ब्रिटेन में महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार प्रदान किया गया। 1977 : विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर ‘ड्राइव’ बंबई (अब मुम्बई) में खुला। 1978 : स्पेन में संविधान प्रभाव में आया। 1883 : भारतीय क्रिकेटर सुनील गवास्कर ने टेस्ट क्रिकेट में अधिकतम 236 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाये। 1984 : राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने आजाद भारत के संसदीय चुनाव के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। 1985 : श्रीलंका ने 43,000 भारतीयों को नागरिकता प्रदान की। 1988 : ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरियाई पोस्ट ऑफिस संग्रहालय बंद हुआ। 1989 : वाक्लाव हाबेल 1948 के बाद पहली बार चेकोस्लोवाकिया के गैर-साम्यवादी राष्ट्रपति चुने गये। 1996 : नाटो के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एकत्र होकर कार्य करने के मुद्दे पर रूस एवं चीन में सहमति। 1998 : विश्व के पहले परमाणु बम बनाने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक रेगर सक्रेबर का निधन। 2006 : चीन ने राष्ट्रीय रक्षा पर श्वेत पत्र जारी किया। 2008 : प्रसिद्ध चित्रकार मंजीत बावा का निधन। 2015 : पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इबोला से मुक्त घोषित किया। 2019 - पेजावर मठ के प्रमुख स्वामी विश्वेशतीर्थ का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^