भारत और विश्व के इतिहास में 30 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं
30-Dec-2023 10:21 AM 7907
नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (संवाददाता) भारत और विश्व के इतिहास में 30 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1703 : जापान की राजधानी टोक्यो में आए भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत। 1706 : पुद्दुचेरी के संस्थापक और भारत में फ्रांसीसी उपनिवेश के पहले गवर्नर जनरल मार्टिन का निधन। 1803 : ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा और भरूच पर नियंत्रण किया। 1861 : अमेरिकी बैंक ने सोने पर भुगतान रोक दिया। 1865 : सुप्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार, कवि और पत्रकार रुडयार्ड किपलिंग का बंबई में जन्म। 1870 : स्पेन के प्रधानमंत्री की हत्या। 1873 : अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलॉजिकल सोसायटी का गठन। 1906 : ढाका में अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना। 1919 : लंदन में वकालत के लिए प्रथम महिला विद्यार्थी का प्रवेश। 1922 : सोवियत संघ (यूएसएसआर) की स्थापना। 1935 : प्रथम भारतीय शतरेंज मास्टर मैनुअल आरो का जन्म। 1938 : वीके ज़ोर्किन ने इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन प्रणाली का पेटेंट कराया। 1943 : स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आज़ादी का झंडा लहराया। 1947 : रोमानिया के नरेश के त्यागपत्र के साथ देश में राजशाही का अंत और लोकतंत्र की स्थापना। 1949 : भारत ने चीन को मान्यता दी। 1971 : प्रख्यात वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का त्रिवेन्द्रम में निधन। 1975 : हिन्दी के कवि दुष्यंत कुमार का निधन। 1979 : पश्चिम अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अपनाया। 1993 : वेटिकन ने इजराइल को मान्यता दी। 1993 : इज़राइल और वेटिकन ने राजनयिक संबंध स्थापित किए। 1996 : ग्वाटेमाला में पिछले 36 वर्षों से चले आ रहे गृहयुद्ध की समाप्ति। 2002 : आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से चौथा एशेज टेस्ट जीता। 2006 : पूर्व इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन को फांसी दी गई। 2007 : स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। 2011 : कनाडाई ऑटो कर्मचारियों ने लंदन, ओन्टारियो में कैटरपिलर इंक के लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र के खिलाफ हड़ताल के पक्ष में मतदान किया। 2012 : पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 लोगों की मौत। 2013 : सऊदी अरब सरकार लेबनान की सेना को मजबूत करने और फ्रांस से हथियार खरीदने के लिए लेबनान को 3 अरब डॉलर देने पर सहमत। 2018 : भारत के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक मृणाल सेन का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^