भारत और विश्व के इतिहास में 30 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
30-Dec-2021 08:16 AM 7213
नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (AGENCY) भारत और विश्व के इतिहास में 30 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 1703 - जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत। 1803 - ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया। 1873 - अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलाॅजिकल सोसायटी का गठन। 1893 - रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1906 - अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की स्थापना ढाका में हुई। 1922 - रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थियेटर से सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा की गयी। 1935 - इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त। 1943 - स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया। 1949 - भारत ने चीन को मान्यता दी। 1975 - अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ। 1979 - अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया। 1996 - ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त। 2000 - जनरल उमर-इल बशील दोबारा सूडान के राष्ट्रपति चुने गये। 2001 - लश्कर-ए-तोइबा का संस्थापक प्रमुख हफ़ीज मोहम्मद पाकिस्तान में गिरफ़्तार। 2002 - ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से चौथा एशेज टेस्ट जीता। 2003 - ऑस्ट्रेलिया ने भारत से मेलबर्न टेस्ट 9 विकेट से जीता। 2006 - इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फ़ाँसी दी गई। 2007 - स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया। 2012 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 की मौत।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^