भारत एवं विश्व इतिहास में 05 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
05-Jul-2022 08:19 AM 3647
नयी दिल्ली 05 जुलाई (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं.. 1658 : मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया। 1811 : वेनेजुएला ने स्पेनिश साम्राज्य से अपनी आजादी की घोषणा की। 1841 : थॉमस कुक ने इंग्लैंड में अपना पहला रेलवे भ्रमण की व्यवस्था किया। 1848 : हंगरी के राष्ट्रीय क्रांतिकारी संसद ने काम करना शुरू किया। 1922 : नीदरलैंड में पहला आम चुनाव हुआ। 1924 : ब्राजील के साउ पाउलो में सैन्य विद्रोह हुआ। 1945 : लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में विजय हासिल की। 1947 : भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम ब्रिटिश संसद में प्रस्तुत किया गया जिसे बाद में शाही स्वीकृति मिल गई। 1954 : बीबीसी ने पहला टेलीविजन न्यूज बुलेटिन का प्रसारण किया। 1954 : आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्‍थापना में हुई। 1962 : अल्जीरिया के ओरान में हुए नरसंहार में 96 लोगों की मौत हुई। 1962 : फ्रांस ने अल्जीरिया को स्वतंत्र किया। 1968 : भारत की पहली पनडुब्बी तत्कालीन सोवियत रूस से पहुंची। 1969 : टॉम बोया में केन्याई के विकास मंत्री, की हत्या कर दी गयी। 1975 : 31 साल के अमेरकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश विंबलडन एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले अश्वेत थे। 1977 : जनरल जिया उल हक के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने देश की सत्ता पर कब्जा जमाया, जनरल जिया उल हक ने सत्ता संभाली। 1977 : पाकिस्तान की सैनिक क्रान्ति में प्रधानमंत्री भुट्टो सत्ताच्युत एवं गिरफ्तार। जनरल जिया उल हक ने सत्ता संभाली। 1981 : राजन महादेवन ने गणित के ‘पाई’ के 31 हजार 811 अंकों की गणना कर विश्व रिकार्ड बनाया। 1986 : गुडविल गेम्स मास्को में आयोजित किए गए। 1994 : इस्रायल अधिकृत जेरिको में फ़िलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत हुई। 1996 : स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका का क्लोन बनाया। 1998 : टैंक विरोधी मिसाइल ‘नाग’ का सफल परीक्षण किया गया। 1998 : पीट सम्प्रास ने पांचवीं बार विम्बलडन का एकल ख़िताब जीता। 1998 : तमिलनाडु में डॉल्फिन सिटी का उद्घाटन हुआ। 1999 : अमेरिका ने तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा। 2000 : दुशानबे (कज़ाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन प्रारम्भ हुआ। 2001 : चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। 2002 : काठमांडु में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल। 2003 : सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निहित होने की घोषणा की। 2004 : इंडोनेशिया में पहला राष्‍ट्रपति चुनाव हुआ। 2004 : यूनान ने यूरो कप 2004 फ़ुटबाल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया। 2007 : मैक्सिको के दक्षिणी प्रान्त ट्यूबला में हुए भू-स्खलन से 60 लोगों की मौत। 2008 : नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया। 2009 : स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने एंडी रोडिक को हराकर विबंलडन खिताब जीता। 2013 : इराक की राजधानी बगदाद के एक मस्जिद पर हुये बम हमले में 15 लोगों की मौत। 2015 : बैंकूवर में आयोजित सातवीं महिला फुटबॉल विश्व कप अमेरिका ने जापान को 5-2 से हराया। 2016 : नासा का अंतरिक्ष यान जूनो बृहस्पति ग्रह की कक्षा में पहुँचा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^