भारत एवं विश्व इतिहास में 06 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
06-Jul-2022 08:27 AM 2672
नयी दिल्ली 06 जुलाई (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं.. 1787 - पश्चिम बंगाल के शिबपुर में भारतीय वनस्पति उद्यान की स्थापना हुई। 1785 - अमेरिकी कांग्रेस ने डॉलर को अमेरिकी मुद्रा के नाम से घोषित किया। 1885 - लुई पाश्चर ने रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 1892 - दादाभाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद में पहले भारतीय सदस्य के रूप में चुने गये। 1901 - जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म। 1923 - सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक का गठन हुआ। 1935 - बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामाका जन्म। 1944 - नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को पहली बार ‘राष्ट्रपिता‘ के नाम से संबोधित किया। 1986 - देश के चौथे उपप्रधानमंत्री जगजीवन राम का निधन। 2002 - भारतीय कारोबारी एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी का निधन। 2002 - अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या हुई। 2005 - मैक्सिको में मानव का चालीस हजार वर्ष पुराना पदचिन्ह मिला। 2006 - विश्व कप फ़ुटबाल में फ़्रांस ने पुर्तग़ाल को हराया। 2006 - वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद से बंद पड़े नाथुला दर्रे को खोला गया। 2008 - दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज की गयी। 2009 - जद्रांका कोसोर क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी। 2012 - पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 18 लोगों की हत्या की। 2013 - नाइजीरिया में आतंकवादियों ने स्कूल में हमला करके 42 लोगों की हत्या की। 2014 - इजरायली वायु सेना ने 2014 में गाजा पट्‌टी पर हमला कर हमास के सात सदस्यों को मार गिराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^