भारत एवं विश्व इतिहास में 07 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
07-Jul-2022 08:29 AM 6646
नयी दिल्ली, 07 जुलाई (AGENCY) भारत एवं विश्व इतिहास में 07 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1763- मीर जाफर की बंगाल के नवाब के रूप में दोबारा ताजपोशी हुई। 1799- महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया। 1941- नाजियों ने यूरोपीय देश लिथुआनिया में पांच हजार यहूदियों को मौत के घाट उतारा। 1948- दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई। 1948- स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना हुई 1978- सोलोमन द्वीप ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की। यूरोपियों ने 1567 में इस द्वीप समूह की खोज की थी। 1979- सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया। 1980- ईरान में शरिया कानून लागू हुआ। 1998- पं. विश्वमोहन भट्ट को अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला। 1999- फ्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस के नए टीके की खोज की गई। 2003- यूनाइटेड कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ। 2003- नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी थी। 2007- अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया। 2008- काबुल में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोगों की मौत। 2011- हैरी पॉटर सीरीज की अंतिम फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज पार्ट 2' का लंदन में प्रीमियर हुआ। 2012- रूस में भयंकर बाढ़ आने से 140 की मौत। 2013- विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर एंडी मरे 1936 के बाद से इस खिताब पर कब्जा जमाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने। 2014- मेक्सिको के चियापस में भूकंप के तगड़े झटके। 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। 2016- ताइवान के ताइपे में मेट्रो स्टेशन पर जोरदार विस्फोट होने की घटना में करीब 21 लोग जख्मी हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^