भारत एवं विश्व इतिहास में 15 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैः
15-May-2022 08:22 AM 8502
नयी दिल्ली, 15 मई (AGENCY) भारत एवं विश्व इतिहास में 15 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैः 1610 – पेरिस की संसद ने लुई तेरहवें को फ्रांस का राजा नियुक्त किया।1796 – फ्रांसीसी सैनिकों ने इटली के शहर मिलान पर कब्जा किया।1811 – पराग्वे ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।1817 – समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म।1905 – अमेरिका के नवाडा में लास वेगास की स्थापना।1907 – हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले क्रांतिकारी सुखदेव का जन्म।1918 – अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत।1933 – भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का जन्म।1940- मैक और डिक मैकडोनाल्ड भाइयों ने कैलिफोर्निया में मैकडोनाल्ड रेस्त्रां की शुरुआत की।1958 – सोवियत संघ ने स्पूतनिक तृतीय राकेट प्रक्षेपित किया।1958 – भारत में उपहार कर की शुरुआत हुयी।1967- बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्म।1988 – सोवियत संघ ने अफगानिस्तान से अपने एक लाख 15 हजार सैनिकों को वापस बुलाना शुरू किया।1993 – फील्ड मार्शल केएम करियप्पा का निधन।1993- संयुक्त राष्ट्र ने 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।1995 – चीन ने लाेप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।1995 – एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलीडंर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।1999 – कुवैती सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का प्रदान किया गया।2001 – इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत।2002 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।2008 – श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया।2008- कैलिफोर्निया मैसाच्युसेट्स के बाद समलैंगिक विवाह को वैध घोषित करने वाला अमेरिका का दूसरा राज्य बना।2010: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भारत के उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत निधन हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^