भारत एवं विश्व इतिहास में 16 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैः
16-May-2022 08:37 AM 5573
नयी दिल्ली, 16 मई (AGENCY) भारत एवं विश्व इतिहास में 16 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैः 1606 – रूस में दो हजार विदेशी नागरिकों की हत्या। 1875 – वेनेजुएला और कोलंबिया में आये भूकंप से लगभग 16 हजार लोगों की मौत। 1877 – फ्रांस में राजनीतिक संकट शुरू। 1881 – बर्लिन के पास लिस्टरफेलडर में बिजली से चलने वाली पहली ट्राम सेवा की शुरुआत। 1911- कलकत्ता (अब कोलकाता) में बने तल्लाह वाटर टैंक का निर्माण पूरा। इसे उस समय दुनिया का सबसे बड़ा ओवरहैड वाटर टैंक कहा गया था। 1920- फ्रांसीसी स्वतंत्रता सेनानी, सेनापति जॉन ऑफ आर्क को संत की उपाधि दी गयी। 1929 – दुनिया भर में ऑस्कर पुरस्कारों के नाम से प्रतिष्ठित एकेडमी अवॉर्ड की शुरुआत। 1943- वॉरसॉ में यहूदी बस्तियों में चल रही लड़ाई ख़त्म हो गई। पुलिस और कमांडो दल ने 19 अप्रैल को इन बस्तियों में प्रवेश किया था। 1960 – भारत और इंग्लैड़ के बीच टेलेक्स सेवा की शुरुआत। 1974: इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने सात फ़िलिस्तीनी शरणार्थी शिविरों और दक्षिणी लेबनान के गांवों पर बम दागे। इन हमलों में 27 लोग मारे गए और 138 अन्य घायल हुए। 1975 – सिक्किम देश का 22वां राज्य बना। 1991 – महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने वाली पहली ब्रिटिश साम्राज्ञी बनीं। 1996 – अटल बिहारी वाजपेयी भारत के 10वें प्रधानमंत्री बने। 1999 – दक्षेस का वर्ष 2002 में होने वाला शिखर सम्मेलन थिम्पू में कराये जाने की घोषणा हुयी। 2004- टेनिस खिलाड़ी रोजर फ़ेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स ख़िताब जीता। 2006: हॉलिवुड की चर्चित अदाकारा नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया। 2006 – न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बन गये, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया। 2007 – निकोलस सरकोजी फ्रांस के 23 वें राष्ट्रपति बने। 2008 – उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27 प्रतिशत ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को ख़ारिज कर दिया। 2013 – अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल यानी मूल कोशिका निकालने में सफलता मिली। 2014 – सोलहवीं लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला। 2014- भारतीय उद्योगपति रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^