भारत एवं विश्व इतिहास में 17 जुलाई की प्रमुख घटनाएं
17-Jul-2022 04:44 PM 3582
नयी दिल्ली, 17 जुलाई (AGENCY) भारत एवं विश्व इतिहास में 17 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1429- डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी की गई। 1549- बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को निष्कासित किया गया। 1712- यूरोपीय देश इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर किये। 1790- स्कॉटलैंड के दार्शनिक और अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का निधन। उन्हें नवीन अर्थशास्त्र का जनक कहा जाता है। 1850- हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया। 1893- इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने। 1906- क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए। 1912- अंंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (आईएएफ) की स्वीडन में स्थापना की गयी। 1913- फ्रांस के प्रख्यात दार्शनिक और लेखक रोजर गैरोडी का मार्सी नगर में जन्म। 1917- जॉर्ज पंचम ने परिवार को उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया। इससे पहले यह शाही परिवार जर्मनी शाही घराने 'साक्से कोबुर्ग एंड गोथा' के नाम से जाना जाता था। 1919- फिनलैंड में संविधान को अंगीकार किया गया। 1929- सोवियत संघ ने चीन के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए। 1944- अमेरिका में कैलिफोर्निया के समीप में गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत हो गयी। 1948- देश में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत किसी भी तरह की नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया। 1950- पठानकोट में भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। 1968- इराक में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने सत्ता पर कब्जा कर लिया। 1972- पहली बार दो महिलाओं ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई एजेंट के तौर पर चंटिको में ट्रेनिंग शुरू की। 1974- लंदन टॉवर में हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए। 1976- 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन मांट्रियाल में शुरू हुआ। 1981- इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया। 1987- ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे। 1994- धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया। 2002- रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया। 2003- उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये। 2006- कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा। 2013- चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ से 58 लोगों की मौत हुई। 2014- मलेशिया एयरलाइंस के विमान-17 के दुर्घटनाग्रस्त होने से 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्यों की मौत हो गयी। 2016- प्रो कबड्डी लीग में पटना ने बंगाल को 33-27 से हराया। 2020- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका-भारत कारोबार परिषद (यूएसआईबीसी) द्वारा आयोजित 'इंडिया आइडियाज समिट' को संबोधित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^