भारत एवं विश्व इतिहास में 18 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
18-Jul-2022 12:20 PM 2556
नयी दिल्ली, 18 जुलाई (AGENCY) भारत एवं विश्व इतिहास में 18 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1290- इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया। 1630- स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया। 1737- बेंजा लुका में लड़ाई के दौरान तुर्की सेना ने आस्ट्रिया को पराजित किया। 1781- ब्रिटेन के प्रख्यात खगोलशास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया। 1857- बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। 1872- ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे। 1914- यू.एस. कांग्रेस ने एविएशन सेक्शन यू.एस. सिग्नल कोर का गठन किया, जिसने पहली बार अमेरिकी सेना के भीतर विमान को आधिकारिक दर्जा दिया था। 1922- विज्ञान के अमेरिकी दार्शनिक टॉमस कून का जन्म हुआ था। 1932- यूरोपीय देश बेल्जियम, लक्जमबर्ग और हॉलैंड के बीच एकता संधि पर हस्ताक्षर किए गए। 1947- भारतीय संसद ने विवश होकर इस देश के स्वाधीनता के कानून को पारित किया। 1951- जर्सी जो वालकाॅट सबसे अधिक उम्र में हैवीवेट चैंपियन बने। 1963- सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल हुआ। 1973- अफगानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना हुई। 1975- अंग्रेज गायिका-गीतकार, रैपर और रिकॉर्ड निर्माता एम.आई.ए का जन्म हुआ। 1977- वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना। 1978- मिस्र और इजरायल के बीच दो दिवसीय अधिकारिक वार्ता शुरू हुई। 1980- पूर्ण रूप से भारत निर्मित उपग्रह 'रोहिणी-1' पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हुआ। 1982- भारतीय बॉलीवुड नायिका, गायिका और मिस वर्ल्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा का जन्म हुआ। 1985- सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 1994- ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती। 2002- तेल अवीव में हुए बम विस्फोट में 6 मरे, 40 घायल। 2002- डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए। 2003- वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने। 2004- अमेरिका ने 50 करोड़ डालर का पाक का कर्जा माफ किया। 2008- भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हजार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया। 2012- किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया और उन्हें कोरियाई पीपुल्स आर्मी में मार्शल का पद दिया गया। 2013- अमेरिका के बड़े शहर डेट्रायट ने दिवालिया होने की अर्जी दाखिल की थी। डेट्रॉयट की म्युनिसिपल बॉडी पर 1,800 करोड़ डॉलर का कर्ज था। 2014- उच्चतम न्यायालय ने सुनील गावस्कर को बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त किया। 2016- पाकिस्तान के स्वात में बम धमाका, 7 की मौत।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^